फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा कर पीएनसी ने बनाया नाला पानी औद्योगिक क्षेत्र में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाईवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी ने भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा करके नाला बना दिया। इस वजह से औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हुआ और वहां की सड़कें टूट गईं। उपायुक्त उद्योग की जांच में यह खुलासा होने के बाद पीएनसी से जवाब-तलब हुआ तो उसने नाला बनाने की सहमति दे दी, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र में नष्ट हुई सड़कों के निर्माण पर कोई जवाब नहीं दिया। इसको लेकर उपायुक्त उद्योग ने पीएनसी के सहायक महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने अपने पत्र में कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र भोजीपुरा के अभिलेखों और लेआउट से स्पष्ट है कि वर्ष 1996 से ही इसके बाहर से नैनीताल रोड जा रही है। इसके किनारे 40 मीटर जमीन छोड़ी गई थी, ताकि वहां वाहनों का आवागमन सुगम रहे। मगर एक अक्तूबर को स्थलीय निरीक्षण में सामने आया है कि भोजीपुरा में फ्लाईओवर के सामने वाले भूखंडों का रास्ता अवरुद्ध कर चौड़ा नाला बना दिया गया है, जो कि गलत है। इस वजह से ही औद्योगिक क्षेत्र में पानी भरा और वहां की सड़कें नष्ट हो गई हैं। इस संबंध में जब पीएनसी को पत्र लिखा गया तो जवाब मिला कि वहां नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें नष्ट होने पर पीएनसी के अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उपायुक्त उद्योग ने पीएनसी के सहायक महाप्रबंधक विवेक गुप्ता को इस पर पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें