फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया पर पूरा सिस्टम नरम, कोई नहीं पहुंचा सुखाए जा रहे पेड़ों को देखने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पौधरोपण के नाम पर करोड़ों का बजट ठिकाने लगाने वाले अफसरों को विशालकाय पेड़ों की कोई परवाह नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद भी वन विभाग के अफसरों ने धर्मकांटा-डीडीपुरम रोड पर खोखली की गई पेड़ों की जड़ों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। आसपास के लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे जड़ें खोखली कर इन पेड़ों को ऐसे ही धराशायी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मकांटा-डीडीपुरम की ओर जाने वाली सड़क पर धर्मदत्त अस्पताल के सामने सड़क की दूसरी ओर खड़े करीब 50 साल पुराने दो पेड़ माफिया की नजर में चढ़ चुके हैं। बताया जाता है कि प्लाटिंग की जगह साफ करने के लिए इन पेड़ों को शहीद करने की तैयारी चल रही है। इसके चलते ही रात में किसी ने दोनों पेड़ों की जड़ें खोदकर उनमें कोई केमिकल डाल दिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद यह मामला वन विभाग के अफसरों के संज्ञान में भी आया लेकिन सोमवार को किसी भी जिम्मेदार ने इन पेड़ों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया। सोमवार को भी पेड़ों की जड़ें एक दिन पहले जैसी ही खोखली नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें