बरेली। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान गायब मिले आरआई और लिपिक पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। एसडीएम बहेड़ी सुधीर कुमार ने कार्रवाई की संस्तुति कर फाइल डीएम नितीश कुमार को भेजी है।
20 नवंबर को प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बहेड़ी में निरीक्षण किया था। इस दौरान तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक नरेश पाल सोलंकी निर्देश के बावजूद अपने कमरे में ताला लगाकर गायब हो गए। इस वजह से भू अभिलेख की जांच नहीं हो सकी थी। अन्य मामलों में भी उनके खिलाफ लापरवाही की शिकायतें हैं। इसके अलावा लिपिक विनोद कुमार आर्या (सहायक वासिल वाकी नवीस) भी अनुपस्थित रहे। जिस कारण संपूर्ण समाधान दिवस का रिकार्ड प्रमुख सचिव के समक्ष पेश नहीं किया जा सका। तहसीलदार बहेड़ी की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम बहेड़ी सुधीर कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर इन दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।