फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बरेली बाईपास पर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बोले..
विज्ञापन

इतने एक्सीडेंट हो रहे हैं और फोरलेन का काम क्यों नहीं हो रहा!
-पीडब्ल्यूडी अफसरों ने बताया कि सर्वे हो रहा है, जल्द एस्टीमेट तैयार होगा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह पूछा कि पीलीभीत बाईपास रोड पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसके बावजूद इसके फोरलेन का काम क्यों नहीं हो रहा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि इस रोड का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर दिया जाएगा।
पीलीभीत बाईपास को लेकर यह मामला उठा था कि सेटेलाइट से हवाई अड्डे तक फोरलेन का काम होना है। यूनिवर्सिटी और बाईपास के आगे रोड की चौड़ाई भी कम है। मयूर वन चेतना केंद्र के पास तीव्र मोेड़ से हादसे हो रहे हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने प्रमेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हाईवे पर कई जगहों पर रेडियम सिग्नल सहित रोड सेफ्टी के कई काम कराए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रारंभिक सर्वे भी करा लिया है। शासन को स्वीकृति के लिए जल्द ही एस्टीमेट भेजा जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि ये काम जल्द पूरा कर लिया जाए। शासन में इस प्रोजेक्ट का बजट जल्द पास कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-
नवंबर में भर जाएं सड़कों के गड्ढे, वरना कार्रवाई के लिए रहे तैयार
-डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी अफसरों को सड़कों को गड्ढा मुक्ति के आदेश दिए। कहा कि इसके बाद सड़कों की जांच होगी। लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को ठीक करने के लिए पैच वर्क के काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट:
साहब! नौ मौतों के बाद भी नहीं कराए सड़क सुरक्षा के काम
-कुछ दिन पहले बरेली-बीसलपुर रोड पर खूनी मोड़ पर बड़े हादसे में नौ मौतों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी और एनएच के अधिकारियों ने अब तक यहां रोड सेफ्टी के काम ही नहीं कराए हैं। ऐसे में यहां फिर से हादसे का खतरा बना हुआ है। इस मामले को लेकर क्रांतिकारी विचार मंच के देवस्वरूप पटेल सहित कई स्थानीय लोगों ने अफसरों की यह लापरवाही डिप्टी सीएम तक पहुंचाई। डिप्टी सीएम ने इसका जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें