फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों के घर पहुंचे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

डॉ. अरुण के घर सब बैठे साथ, राजेश अग्रवाल ने की अकेले गुफ्तगू
पूर्व वित्तमंत्री के आवास के बाहर ही खड़े रहे मेयर और विधायक
बरेली। शहर आगमन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार सुबह पूर्व वित्तमंत्री एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल और नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. अरुण के घर तमाम जनप्रतिनिधियों ने डिप्टी सीएम के साथ बैठकर नाश्ता किया, वहीं मेयर उमेश गौतम समेत अन्य विधायक राजेश अग्रवाल के घर के बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के साथ ही भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, उपसभापति अतुल कपूर, उपनेता छंगामल मौर्य समेत तमाम नेता पहुंचे। मगर स्वागत के बाद डिप्टी सीएम राजेश अग्रवाल के साथ घर में चले गए और सभी जनप्रतिनिधि बाहर ही खड़े रह गए। उन लोगों का पूर्व वित्तमंत्री के घर न जाना पार्टी में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बाद सभी लोग नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के सिविल लाइंस स्थित आवास पहुंचे। यहां मेयर समेत सभी विधायकों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ बैठकर नाश्ता किया। वहीं कालीबाड़ी पर राजेश अग्रवाल के आवास पर ही भाजपा पार्षदों ने नगर निगम अफसरों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने के लिए डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर डिप्टी सीएम ने मुकदमे खत्म कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विनोद सैनी, शशि सक्सेना समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें