लाल फाटक का बूम टूटकर गिरा... बचा हादसा
क्रासर
दो घंटे सड़क पर पड़ा रहा बूम, थमे रहे वाहनों के पहिए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। लाल फाटक पर गुरुवार को हादसा बाल-बाल बच गया। ट्रेन गुजारने के बाद गेट बंद करते समय बूम टूटकर जमीन पर जमीन पर गिर गया। हालांकि, उस समय कोई भी राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दो घंटे तक बूम सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा, जिससे बदायूं रोड पर जाम लगा रहा। इंजीनियरिंग अनुभाग ने बूम की मरम्मत करके लगाने की कोशिश की। न लगने पर देर रात तक ट्रेनें काशन पर चलती रहीं।
बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे गेट मैन अवध असम एक्सप्रेस गुजारने के बाद फाटक खोल रहा था। अचानक एक बूम टूटकर गिर गया। अचानक बूम टूटने से लाल फाटक पर अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक बूम सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने रेल सम्पत्ति होने के कारण बूम को छुआ भी नहीं। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने बूम को हटाकर जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने जंक्शन के स्टेशन मास्टर को ट्रेेनों को काशन देने का मेसेज देने को कहा। सड़क पर बूम पड़ा होने से करीब दो घंटे तक बदायूं रोड पर वाहनों का आवागमन रुका रहा। देर रात तक रेलवे क्रासिंग पर जंजीर बांधकर ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर आरपीएफ के जवानों ने पहुंचकर बूम हटाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया।