बरेली। दो छात्रों की मौत के बाद अमर उजाला की खबरों से प्रशासन और नगर निगम की नींद खुली है। पीलीभीत बाईपास पर लाइटें चालू कर दी गईं। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है।
16 नवंबर को पीलीभीत बाईपास पर स्पलेंडर बाइक डिवाइडर में टकराने से दो छात्रों संजय नगर के गोपाल नगर निवासी सौरभ उर्फ गौरव और उसके पड़ोसी राहुल उर्फ शानू की मौत हो गई थी। हादसे में सौरभ का चचेरा भाई अश्विनी गंभीर घायल हो गया। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी है। हादसा देर रात हुआ था। मॉल की ओर से विवि कैंपस आ रहे छात्रों की बाइक अंधेरे में डोहरा मोड़ से पहले डिवाइडर से टकरा गई थी। अमर उजाला ने अंधेरे की वजह से हुई इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद यहां लाइटें दुरुस्त कर दी गईं।