फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों के सरलीकरण का लाभ उद्यमियों को भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार श्रम कानूनों में सरलीकरण कर रही है। इसका लाभ श्रमिकों के साथ ही उद्यमियों को भी दिलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक में शहरी विकास में तेजी लाने और बरेली से जल्द हवाई सेवा शुरू कराने का वादा किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित चैंबर ऑफ कॉमर्स बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गंगवार ने कहा कि आज तक देश में श्रम कानूनों में कोई बदलाव ही नहीं हुआ। जटिल और निष्प्रयोज्य कानून होने से श्रमिक और उद्यमी दोनों ही प्रभावित थे, इसलिए देश में 44 कानूनों की जगह सिर्फ चार कानून किए जा रहे हैं, ज्यादा पुराने कानून खत्म ही कर दिए हैं। उद्यमियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बरेली से हवाई सेवा जरूरी है, इसे जल्द से जल्द शुरू कराने के प्रयास जारी हैं। जरूरत के मुताबिक शहरी विकास में तेजी लाई जाएगी।

नई कार्यकारिणी में बीना माथुर अध्यक्ष
चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी चुनाव में बीना माथुर अध्यक्ष पद पर चुनी गईं हैं। संस्था में वह पहली महिला अध्यक्ष हाेंगी। इसके साथ ही प्रमुख उद्यमी दिलीप खंडेलवाल-उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में पदाधिकारी चुने गए। वरुण गुप्ता-कोषाध्यक्ष, विनय खंडेलवाल- सचिव, शुभम् गुप्ता और अंकुर विग-संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें