फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निपटा ले काम.. वरना फिर 20 को जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईपीएफ मुद्दे पर आंदोलित बिजली कर्मचारी 18 और 19 नवंबर को विभागीय कामकाज ठप रखेंगे। इसलिए सोमवार और मंगलवार को नए कनेक्शन, बिल संशोधन, जमा और अन्य कार्य नहीं हो पाएंगे। उधर, प्रबंधन ने सभी जोनल चीफ इंजीनियरों को निर्देशित किया है कि दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के दौरान उपकेंद्रों पर चौकसी और सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई रैली और प्रदर्शन में भाग लेकर लौटे अभियंता संघ सचिव रंजीत चौधरी ने बताया कि ईपीएफ घोटाला मामले में अभी तक जमा धन सुरक्षा की गारंटी नहीं दी गई है और इसमें शामिल अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम संजय गोयल ने चीफ इंजीनियरों से कहा है कि वे 48 घंटे का कार्य बहिष्कार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें