फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र के 1.70 लाख शोध कोहा पर ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में शनिवार को कोहा साफ्टवेयर क्रियान्वन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियाें को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद के प्रोफेसर डॉ. के. विरंजनेल्लू ने कृषि के विकास में पुस्तकालयों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कहा, वर्तमान में पुस्तकालयों को ज्ञान के प्रबंधन केंद्र या ज्ञान संसाधन केंद्र के रूप में जाना जाने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों में ऑटोमेशन डिजिटलाइजेशन, रिमोट तकनीक, इंटेलीजेंस, ड्रोन तकनीक आदि का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने इमरजिंग टेक्नोलॉजी इन लाइब्रेरी एग्रीकल्चरल नॉलेज मेनेजमेंट ट्रायल विषय पर व्याख्यान भी दिया। कोहा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इसके कृषि कोष में 1.70 लाख रिसर्च थीसिस, बुक, संस्थान प्रकाशन, ऐतिहासिक रिपोर्ट आदि अपलोड किए जा चुके हैं। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया। कुछ विश्वविद्यालय अब भी ऐसे हैं जो ऑनलाइन नहीं हुए हैं, उनको टीम बनाकर ऑनलाइन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. केएन कांडपाल, जैव सूचना केंद्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार, डॉ. एस. सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें