फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल पर आगे बढ़ी बात, शासन ने बनाई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहकारी कताई मिल संघ के बहेड़ी में कई वर्षों से बंद प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की बात कुछ आगे बढ़ी है। शासन ने इस संबंध में नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इसमें प्रबंध निदेशक को अध्यक्ष नामित किया गया है। शासन ने नवगठित समिति की बैठक 22 नवंबर बुलाई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पहल पर प्रदेश सरकार ने करीब 13 वर्षों से बंद सहकारी कताई मिल बहेड़ी को फिर से चालू करने की पैरवी शुरू की तो शासन ने कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने इसकी जिम्मेदारी औद्योगिक विकास मंत्री को सौंपी है। इस पर पांच नवंबर को उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश माहाना की मौजूदगी में हुई बैठक में मिल की वैधानिक स्थिति, मुकदमे, देनदारियां आदि का परीक्षण करने पर जोर दिया गया। इसके तहत नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। इसमें प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल संघ गौरव दयाल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि एडीएम (प्रशासन) बरेली, संयुक्त निदेशक हथकरघा, जीएम कताई मिल, विधि एवं श्रम अधिकारी सदस्य होंगे। समिति रिपोर्ट के आधार पर बंद पड़ी बहेड़ी कताई मिल संचालन के लिए किसी निजी फर्म को लीज पर दी जाएगी। बताया जाता है कि मिल पर करीब 19.75 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। इनका भुगतान लीज पर मिल चलाने वाली फर्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें