फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीस्टोरी पार्किंग पर शासन में शुरू हुई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद की पहल के बाद रोडवेज के पुराने बस अड्डे को मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार के पास शिफ्ट करने की स्थिति में खाली होने जा रही उसकी खाली जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को प्रमुख सचिव परिवहन अरविंद कुमार ने इस बारे में डीएम से बातचीत कर इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

पुराने रोडवेज अड्डे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन को काफी पहले भेजा जा चुका है। प्रशासन ने मिनी बाईपास पर रोडवेज स्टैंड बनाने के लिए प्रस्तावित करीब आठ एकड़ जमीन को सर्वे में बंजर पाने के बाद परिवहन विभाग को अनापत्ति भी दे दी है। कमिश्नर ने रोडवेज अड्डे की खाली होने वाली जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में भी शामिल कराया है। उन्होंने कुछ दिन पहले डीएम को भी चिट्ठी भेजी थी। बुधवार को प्रमुख सचिव परिवहन अरविंद कुमार ने डीएम नितीश कुमार से पूरी योजना की जानकारी लेकर जमीन की खसरा-खतौनी का रिकॉर्ड भी मांगा है। डीएम का कहना है कि तहसील प्रशासन से ब्योरा लेकर एक-दो दिन में रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
‘पुराने रोडवेज बस अड्डे को शिफ्ट करने के संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन विभाग अरविंद कुमार ने कुछ जानकारियां मांगी हैं। जमीन का खसरा और गाटा नंबर भी देने को कहा है। यह रिपोर्ट तहसील प्रशासन से लेकर जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।’ - नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें