फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के उत्पात से दीवार गिरी, बेटा समेत शिक्षक घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। नगर निगम या वन विभाग के पास उन पर नियंत्रण की कोई योजना नहीं है। कई बार बंदरों के उत्पात से लोगों की जान पर बन आई है। सोमवार शाम कुमार टाकीज के पास गली नंबर चार में बंदरों ने दीवार गिरा दी। इसकी चपेट में आकर शिक्षक और उनका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कुमार टाकीज के पास गली नंबर चार में रहने वाले 52 वर्षीय सैयद दिलावर अली उर्फ टीटू निजी शिक्षक हैं। घर पर वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते हैं। सोमवार शाम को वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड मोहल्ले में आ गया और उत्पात करने लगा। दिलदार के घर की छत पर भी कई बंदर आ गए। उनके घर की एक दीवार काफी कमजोर थी। बंदरों की उछल-कूद से ईंटों की दीवार गिर गई। उसके मलबे की चपेट में आने से दिलदार और उनका 22 वर्षीय बेटा समीर घायल हो गए। कुमार टाकीज के पास रहने वाले जयप्रकाश राजपूत पिता-पुत्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हेड इंजरी संबंधी डॉक्टर के न होने पर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलदार के सिर में चोट लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें