फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर हड़काते उससे पहले ही कुदेशिया पुल-एप्रोच रोड करा दी सही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आए दिन एक्सीडेंट होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी लंबे समय से कुदेशिया पुल पर जानलेवा गड्ढों की अनदेखी कर रह रहे थे। कमिश्नर ने दो दिन पहले समीक्षा बैठक में इस लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की क्लास ले ली थी। अगले दिन बुधवार को चौपुला ओवरब्रिज के पास एप्रोच रोड ठीक कर दिया गया था। इसके बाद कमिश्नर फिर हड़काते, इससे पहले कुदेशिया पुल और एप्रोच रोड के गड्ढों को भी भर दिया गया है। इधर चौपुला पर पीडब्ल्यूडी की टीम गुरुवार को भी एप्रोच रोड को ठीक कराने में जुटी रही।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने दो दिन पहले समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस बात के लिए फटकार लगाई थी कि चौपुला और कुदेशिया पुल की सड़क और उसकी एप्रोच रोड दोनों ही टूट गई हैं। इससे हादसे होने के बावजूद रोड की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कमिश्नर ने इन दोनों ही जगहों पर 24 घंटे के अंदर रोड ठीक कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने चौपुला पर पहुंचकर पुल की एप्रोच रोड पर पक्के पैच बनाकर उसके गड्ढे भर दिए थे। बाद में कुदेशिया क्रॉसिंग पर एप्रोच रोड के साथ-साथ पुल की टूटी सड़क भी दुरुस्त कर दी गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि शहर की अन्य सड़कों को भी गड्ढामुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें