बरेली। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर एक-एक पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में डीएम से सात दिन में प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन के संयुक्त सचिव राधे कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीएम को आदेश जारी कर जिला मुख्यालय पर एक-एक मॉडल पार्क का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि डीएम सप्ताह भर में इसका प्रस्ताव और आगणन तैयार करके शासन को अवगत कराएं।