फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह फिर बार-बार क्रॉसिंग बंद होने हाईवे के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस देर रात तक जाम नहीं खुलवा पाई लिहाजा लखनऊ और दिल्ली की ओर जाने वाले हजारों लोग हुलासनगरा में ही फंसे रहे।
बरेली-शाहजहांपुर के बीच हुलासनगरा क्रॉसिंग पर 24 घंटे में 250 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इस वजह से अक्सर क्रॉसिंग बंद रहता है। हाईवे पर भी भारी ट्रैफिक रहता है। मंगलवार रात दस बजे क्रॉसिंग पर जाम लगा तो सुबह करीब पांच बजे खत्म हो सका लेकिन इसके तीन घंटे बाद फिर जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियों का रेला लगने लगा। थोड़ी देर बाद करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें फंसे लोग कई घंटे बाद घरों को पहुंचे। देर रात तक यही स्थिति बनी रही।