फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो दिन लगेगा पटाखा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर इस बार सिर्फ दो ही दिन पटाखा बाजार लगेगा। 23 अक्तूबर से शुरू हो रहे उर्स-ए-रजवी की वजह से प्रशासन ने इस बार यह फैसला लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक पटाखा दुकानों को लेकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट भी ली जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली पर हर साल मनोहर भूषण इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, डीएवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल, रामलीला मैदान मॉडल टाउन, यूनिवर्सिटी के सामने तुलसीनगर, तिलक इंटर कालेज, रामलीला ग्राउंड चौधरी तालाब, वीआई बाजार तिकोनिया कैंट, सदर बाजार में चर्च के पास, रामलीला मैदान हार्टमन कालेज, सीबीगंज ािने के सामने लोहिया बिहार पार्क में अस्थाई पटाखा बाजार लगता है। इस बार भी प्रशासन ने यहां पटाखा बाजार लगाने को संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी थी। सीएफओ ने एनओसी देने के साथ सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को यह संस्तुति भी भेजी थी कि 23 से 25 अक्तूबर तक शहर में उर्स की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रहेगी लिहाजा दिवाली पर इस बार 26 और 27 अक्तूबर को ही अस्थाई पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी जाए ताकि कोई अनहोनी होने की आशंका न रहे। प्रशासन ने सीएफओ की यह सिफारिश मान ली है।
आला हजरत के उर्स को देखते हुए इस बार 26 और 27 अक्तूबर को सिर्फ दो दिन अस्थाई पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना होने की आशंका न रहे। -मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें