फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फाल्ट फ्री होगी बिजली सप्लाई, बिल भी प्राथमिकता से सही करेंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पॉवर कॉरपोरेशन के अफसरों ने कहा है कि लोगों को नए कनेक्शन, बिल सुधार और बेहतर सप्लाई के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने प्लान तैयार किया है। उद्यमियों और अन्य लोगों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित आईआईए बरेली चैप्टर की बैठक में मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों में 24 घंटे बिजली सप्लाई करा रही है, जबकि उद्योगों को पहले ही ऑन डिमांड सप्लाई मिल रही है। जल्द से जल्द फाल्ट दूर करने और बिल सुधार भी प्राथमिकता से किया जाएगा। दिवाली पर मुख्य बाजारों में फाल्ट फ्री सप्लाई देने के लिए कोहाड़ापीर और कुतुबखाना उपकेंद्र की भूमिगत लाइन दुरुस्त करा दी गई है। इससे अगर कोई ब्रेकडाउन कुतुबखाना उपकेंद्र पर हुआ तो इससे बाजार में ब्लैक आउट नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यह काम एसई शहर एनके मिश्रा ने बुधवार शाम करा दिया है। एलआईसी से आए पंकज पांडे और कौशल जोशी ने योजनाओं की जानकारी दी। पीयूष अग्रवाल और राजेश गुप्ता ने स्वागत किया। इस मौके पर बिजली अधिकारी एनके मिश्रा, तारिक जलील, उमेश सोनकार, वरिष्ठ उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल, दिनेश गोयल, अनुपम कपूर, आरके गोयल, सुरेश सुंदरानी, मनोहर लाल धीरवानी, सतीश अग्रवाल, विमल रेवाड़ी आदि मौजूद रहे। संचालन दीपांशु अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें