फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आसपास अतिक्रमण हटवाएगा पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आसपास अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी के पाले में डाल दी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने कहा है कि निगम इस अभियान में पीडब्ल्यूडी की मदद करेगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आसपास पीलीभीत बाईपास, डोहरा रोड, बीसलपुर रोड पर काफी अतिक्रमण है। अतिक्रमणकारियों ने चारों ओर फड़-ठेले और खोखा लगाकर सड़क किनारे की सारी जमीन कब्जा कर रखी है। कर्मचारियों से सांठगांठ कर कुछ अवैध कब्जेदार तो बिजली भी विश्वविद्यालय की चोरी कर रहे हैं। पिछले दिनों इसको लेकर विश्वविद्यालय ने नगर निगम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। इस पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कहा है कि उस क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। नगर निगम इस अभियान में पीडब्ल्यूडी की सिर्फ मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें