फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमान से आधे बजट में ही बन जाएगी अस्थायी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाने के लिए पहले जितना अनुमान था, उसके मुकाबले आधे बजट से ही काम चल जाएगा। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने शनिवार को डीपीआर तैयार की है, उसके मुताबिक अस्थायी रोड को बनाने में 1.20 करोड़ रुपये ही खर्च आाएगा जबकि पहले यह खर्च करीब ढाई करोड़ रुपये आंका गया था। डीपीआर को शासन को भी भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना कि स्वीकृति मिलने के साथ निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए रेलवे एक सितंबर से रोड को बंद करने तैयारी में था लेकिन जिला प्रशासन के आग्रह के बाद एक माह तक मोहलत दी गई है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कमिश्नर रणवीर प्रसाद की सर्किट हाउस में बैठक के बाद से रेलवे, पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के सहयोग से अस्थायी रोड बनाने के लिए कई दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को आखिर नक्शा फाइनल हो गया है। यह अस्थायी रोड फाटक के पास करीब 30 मीटर की दूरी पर 320 मीटर लंबी और 7.50 मीटर चौड़ी होगी। इस पर डिवाइडर भी होगा। पहले इस अस्थायी रोड बनाने का खर्च करीब ढाई करोड़ रुपये आंका गया था लेकिन शनिवार को फाइनल डीपीआर में इस रोड को बनाने में 1.20 करोड़ के खर्च को शामिल किया है। कई दिनों से सेतु निगम के इंजीनियर प्रस्तावित नक्शे की कॉपी लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा के पास पहुंचकर माथापच्ची कर रहे थे, लेकिन बार-बार खामियां निकलने से इस प्रस्ताव को शासन को भेजने में देरी हो रही थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति के लिए नक्शे को शासन में भेज दिया गया है। बजट पास होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें