फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नहीं मिला डीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भूड़ स्थित कन्या महाविद्यालय में पिछले करीब दस सालों से डीए का भुगतान और वेतनवृद्धि का लाभ न मिलने पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में पिछले दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर भी चार बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस है। प्रभावित कर्मियों ने डीएम से मामला संज्ञान में लेकर तत्काल आदेशों का अनुपालन कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आशुलिपिक विकास सक्सेना ने बताया कि साल 2009 से शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो रहा है। इस पर साल 2016 में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कॉलेज प्रबंधन को नियमानुसार डीए का भुगतान करने के लिए हफ्ते भर का मौका दिया था, लेकिन इस आदेश को भी तीन साल गुजर चुके हैं। बताया कि उनके साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में सहायक लेखाकार संजीव चौहान, प्रयोगशाला सहायक डॉ. मीरू दुसेजा, पुस्तकालय लिपिक कमल किशोर तिवारी को वर्ष 2001 में वेतनवृद्धि का लाभ देने का प्रस्ताव हुआ था, इसके बाद साल 2017 में भी उच्च शिक्षा अधिकारी ने वेतनवृद्धि का लाभ देने को कहा, लेकि न अब तक स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें