फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट मेें दुकानों पर छापा, छह किलो पॉलीथिन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चल रहे अभियान में गुरुवार को बीआई बाजार की दुकानों पर छापामार कार्रवाई के बाद शनिवार को सदर बाजार और गोला बाजार में कार्रवाई हुई। कैंट बोर्ड की टीम ने 6 किलो पॉलीथिन जब्त की और तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही, दुकानदारों के नाम दर्ज कर दोबारा पॉलीथिन प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को सफाई निरीक्षक और अभियान प्रभारी मनोज तिवारी के नेतृत्व में कैंट के बीआई बाजार में दोपहर में टीम पहुंची। उन्होंने एक के बाद एक करीब 13 दुकानों पर छापा मारा तो प्रत्येक दुकान पर पॉलीथिन के पैकेट मिले। इस पर टीम ने प्रत्येक दुकान से दो सौ रुपये का जुर्माना वसूला और दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना राशि बढ़ाने की चेतावनी दी। बता दें कि इससे पहले आरआई विकास और मुख्य सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना के नेतृत्व में अभियान चला था। कार्रवाई में सात किलो पॉलीथिन और करीब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया था। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान नवीन कुमार, एएसआई राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें