फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के पास अपनी जमीन फिर अधिग्रहण की जरूरत क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एसटीपी लगाने के लिए प्रशासन की ओर से एयरफोर्स गेट के पास जमीन का अधिग्रहण करने पर नगरिया परीक्षित के पूर्व पार्षद अशोक अरोरा ने आपत्ति जताई है। पूर्व पार्षद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कमिश्नर को शिकायत भेजी है कि नगर निगम के पास अपनी पर्याप्त जमीन है, फिर भी प्रशासन निजी भूमि खरीद रहा है। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि जिस जगह जमीन चाहिए, वहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद का कहना है कि एयरफोर्स नाले के पास नगर निगम की काफी जमीन है जो उसी जगह के पास है जहां निजी जमीन का सौदा किया जा रहा है। यहां एसटीपी लगाने को करीब एक हजार वर्गमीटर जमीन चाहिए। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी सांठगांठ के तहत अधिकारी निजी जमीन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसलिए मामले की पहले ही जांच करा ली जानी चाहिए। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस जमीन का सर्वे कराया है। जहां एसटीपी लगाने की जरूरत बताई गई है, वहां निजी भूमि ही है। अभी वह जगह सिर्फ चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें