फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज मशीन खराब है, नहीं मिलेगा राशन’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने और विक्रेताओं पर अंकुश लगाने को जिले भर में भले ही सभी दुकानों पर पीओएस मशीनें लगा दी गई हों, लेकिन ज्यादातर दुकान मशीनें खराब होने का बहाना बताकर कार्डधारकों में राशन और केरोसिन नहीं दे रहे। बताया जाता है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर हर माह कार्डधारकों के साथ यही रवैया रहता है। ऐसी शिकायतें लगातार जिला पूर्ति कार्यालयों पर पहुंच रही हैं, लेकिन पूर्ति निरीक्षक जांच के नाम पर दुकानदारों को ही क्लीन चिट दे देते हैं।
विज्ञापन

जिले में 14 सौ से ज्यादा सरकारी राशन दुकानें हैं, इनमें से 299 दुकानें शहरी क्षेत्र में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्र में कार्डधारक ज्यादा जागरूक माना जाता है, लेकिन शहर में भी दुकानदार कालाबाजारी में पीछे नहीं हैं। ज्यादातर दुकानदार हर व्यवस्था को धता बता रहे हैं। यही वजह है कि हर माह 5 तारीख से राशन और केरोसिन वितरण व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। कार्डधारकों को नहीं देने के लिए मशीनें खराब होने का बहाना बनाकर सूचना भी प्रदर्शित कर देते हैं।
मढ़ीनाथ स्थित वरुण आनंद नामक दुकानदार ने दुकान के बाहर बोर्ड पर लिख दिया है कि मशीन खराब है और 11 सितंबर से राशन वितरण होगा। यानी दुकानदार जानता है कि एक सप्ताह तक मशीन खराब होने का बहाना चल सकता है। किसी से नहीं डरते हैं और ना ही उन्हें किसी का खौफ है। यह तो एक उदाहरण ही ऐसी सूचनाएं तमाम दुकानों पर मिल जाएंगी और चुपचाप गरीबों को वितरित होने वाला राशन कालाबाजारी में पहुंच जाता है। शिकायत होने पर जांच पूर्ति निरीक्षकों को मिलती हैं वे भी कागजी कार्रवाई कर सब कुछ निपटा देते हैं।
विज्ञापन

अगर किसी को राशन नहीं मिलने और दुकानदार की शिकायत है तो संबंधित कार्डधारक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय पर जाकर अपनी बात बता सकते हैं। सुनवाई नहीं होने पर एसडीएम अथवा उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज होगी। मढ़ीनाथ दुकान के इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- सीमा त्रिपाठी, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें