फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगा प्रोजेक्ट- एसटीपी के लिए जमीन देने को किसान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत स्वीकृत 271 करोड़ के प्रोजेक्ट के शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। कलक्ट्रेट में सोमवार को हुई बैठक में चौबारी और कतारपुर में एसटीपी के लिए जमीन खरीदने पर सहमति बन गई है। इस मौके पर किसान भी जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं। अब जल निगम की तरफ से जमीन खरीदने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत शहर में चार जगहों पर एसटीपी बनाए जाने हैं। इनके माध्यम से नालों का पानी फिल्टर होने के बाद ही नकटिया, रामगंगा सहित दूसरी नदियों में जाएगा। इसके लिए बीसलपुर रोड पर 12500 वर्गमीटर, चौबारी में 8000 वर्गमीटर, छोटी विहार में 1000 वर्गमीटर और एयरफोर्स नाला के पास 1000 वर्गमीटर जगह की जरूरत है। इन सभी जगहों पर एसटीपी बनाने के लिए जिला प्रशासन को जमीन उपलब्ध करानी है। चौबारी और एयरफोर्स नाला के पास अब तक जमीन नहीं मिल पा रही थी। शासन के जमीन खरीदने के निर्देश मिलने के बाद शनिवार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) मदन कुमार ने चौबारी और एयरफोर्स नाला के पास पहुंचकर निरीक्षण किया था। इसके बाद सोमवार को एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसएलएओ मदन कुमार, एसडीएम सदर अमरेश कुमार, जल निगम के एक्सईएन के साथ इस मामले को लेकर मंथन हुआ। इसमें चौबारी और एयरफोर्स के पास जिन दो किसानों से भूमि की खरीद होने है, वे भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें