फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर चलेंगी यातायात पुलिस की क्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियोग्राफी और एनाउंस के साथ उठाए जाएंगे सड़क पर खड़े वाहन
विज्ञापन

बरेली। पुलिस लाइन में मारपीट की घटना के बाद से यातायात पुलिस की क्रेन खड़ी करा ली गई थीं। काम और वसूली की समीक्षा के बाद सोमवार से इन्हें चलाने का निर्णय लिया गया है। सोमवार से दोनों बड़ी क्रेन कार तो छोटी क्रेन बाइकों को उठाएगी। कार्रवाई से पहले वीडियोग्राफी और एनाउंस किया जाएगा ताकि कोई भी कार्रवाई पर सवाल न उठा सके।
यातायात पुलिस की तीनों क्रेन सोमवार से फिर बाजार व प्रमुख मार्गों पर खड़े वाहनों को उठाएंगी। तीन दिन में एसपी ट्रैफिक ने क्रेनों के कामकाज और उनकी कार्रवाई से हो रही विभागीय वसूली की समीक्षा की थी। अब वाहन उठाते वक्त ही मालिक के आ जाने पर उसे क्रेन के चार्ज से छूट और पुलिस लाइन लाने से पहले आने पर आधी छूट मिल सकती है। जबकि पांच सौ रुपये का नो पार्किंग शुल्क हर हाल में देना होगा। सोमवार से शहर के प्रमुख रास्तों पर दोबारा व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बाजारों में अवैध पार्किंग बनाकर खड़े किए गए वाहन भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन


व्यापारियों की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं
शनिवार को व्यापारियों ने एडीजी से मिलकर एसपी ट्रैफिक दफ्तर में हुई मारपीट के मामले में भाजपा व व्यापारी नेता देवेंद्र जोशी की तहरीर पर भी रिपोर्ट कराने की मांग की थी। कहा था कि एसपी ट्रैफिक ने समझौता करा दिया तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब जब क्रेन संचालक ने रिपोर्ट करा दी है तो जोशी की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर पर भी रिपोर्ट कराई जाए। एडीजी ने इस मामले में एसएसपी को कार्रवाई के लिए लिख दिया। रविवार को रिपोर्ट नहीं लिखी जा गई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मांगी पार्किंग की सुविधा
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति उप्र की एक आपात बैठक महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। महानगर महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर को नो पार्किंग जोन में तब्दील कर दिया है। ग्राहकों और दुकानदारों के वाहन पुलिस की क्रेन पलक झपकते ही उठा ले जाती है। इसलिए अभियान से पहले पार्किंग की व्यवस्था करें। कहा गया कि अराजकता का माहौल है जिसमें व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है। बैठक में दुष्यंत कोहली, पवन अरोड़ा, अमित वर्मा, राजकमल भसीन, अल वकील और मुकेश प्रजापति आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें