फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रात में अरिल नदी के किनारे जेसीबी से अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर ट्राली को हलका दरोगा ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। हलका दरोगा सलीम खान ने बताया कि रेवती और मुल्कपुर के बीच अवैध खनन की सूचना मिलने पर उन्होंने टीम के साथ सिरौली क्षेत्र के गांव गौंटिया डालचंद के मनोहर लाल, गुलड़िया उपराला के भगवानदास, गुरुगांव मुस्तकिल के मजरा गिरधरपुर के अमरपाल सिंह का ट्रैक्टर ट्राली और गौंटिया डालचंद के देव शंकर की जेसीबी को कब्जे में ले लिया, लेकिन वाहन चालक दूर से ही पुलिस की गाड़ी देखकर भाग गए। आंवला बदायूं रोड पर गांव बीहट, रामनगर चौकी क्षेत्र के गांव खनगांवा श्याम के पास अवैध खनन जोरों पर चल रहा है, लेकिन सांठगांठ के चलते पुलिस इस पर कार्रवाई नहीं करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें