फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना शहर में खतरनाक है ताजियों की डगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहदाना से बीसलपुर चौराहे तक जाने वाली सड़क बहुत ही जर्जर है। इसमें जगह-जगह गड्ढे हैं, बावजूद इसके नगर निगम ने उसकी मरम्मत के बजाय पत्थर डालकर छोड़ दिए हैं, जबकि इस रूट से मुहर्रम पर ताजियों के तीन दर्जन से ज्यादा जुलूस निकलने हैं। इसके चलते बारादरी पुलिस तनाव में है कि अगर पत्थरों पर कहीं ताजियादार फिसल गए तो विवाद की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

पुराना शहर की शाहदाना चौराहे से बीसलपुर रोड तक जाने वाली सड़क जलभराव के चलते काफी जर्जर हो गई है। कांकरटोला चौकी के पास और चक अब्बासनगर में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिन्हें नगर निगम ने सिर्फ पत्थर डालकर भर दिया है। इसके अलावा यहां पास ही सीवर का एक डिप भी खुला पड़ा है और एक जगह पत्थरों का ढेर भी सड़क पर ही लगा हुआ है, जिसके चलते यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
जगतपुर चौकी के सामने सबसे बुरा हाल
जगतपुर चौकी के सामने करीब साल भर से नाला और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह कार्य अब भी पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते यहां सड़क पर कहीं तो बड़ा गड्ढा है, कहीं नाले का मेनहोल खुला पड़ा है। वहीं निर्माण कार्य के चलते पूरी सड़क भी ऊंची-नीची हो गई है।
विज्ञापन


पत्थर डालने से बढ़ गई सड़क पर फिसलन
गड्ढों को देखते हुए नगर निगम ने उन्हें भरने के लिए यहां सिर्फ पत्थर डालकर छोड़ दिए हैं। कोलतार न पड़ने के चलते यह पत्थर वाहन निकलने के चलते पूरी सड़क पर बिखर गए हैं और अब इनके कारण यहां फिसलन हो गई है। इसकी वजह से आसपास के लोग भी परेशान हैं कि कहीं ताजियेदार इन पत्थरों पर फिसल न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें