फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर: अब गैस पाइप लाइन की वजह से रुका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बगैर कार्ययोजना बनाए चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण किए जाने से बार-बार अड़चनें पैदा हो रही है। पहले पिलर की फाउंडेशन बनाने में सीवर लाइन आड़े आ गई तो अब भूमिगत गैस पाइप लाइन की वजह से निर्माण रुक गया है। सेतु निगम ने लाइन को शिफ्ट करने के लिए सीयूजीएल अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने से पहले सेतु निगम को प्रशासन के साथ वन विभाग, जल निगम, सीयूजीएल आदि विभागों से समन्वय करना था मगर पहले वन विभाग से एनओसी न लिए जाने से सर्विस लेन नहीं बन सकी और फिर कुछ दिन पहले पिलर बनाने में सीवर लाइन आड़े आ गई और काम रोकना पड़ा। अब जमीन के अंदर पड़ी गैस पाइप लगाने की वजह से काम लटक गया है। सेतु निगम अधिकारियों का कहना है कि सीयूजीएल अधिकारियों को पत्र भेजकर पाइप लाइन को शिफ्ट करने को कह दिया है। उम्मीद है कि यह काम दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगा। इस बीच पुलिस लाइंस की तरफ सड़क के बीचोबीच मशीन और बोर्ड बैरिकेडिंग रखी होने से ट्रैफिक निकलने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें