फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट से ठगे जा रहे हैं पासपोर्ट आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी हाल ही में पासपोर्ट सेवा केंद्र ने ऐसी फर्जी वेबसाइट्स से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां बता दें कि पासपोर्ट आवेदन की फीस मात्र 1500 रुपये है, जबकि इन फर्जी वेबसाइट्स पर दो से चार हजार रुपये तक वसूली जा रही है। यहां खास यह है कि तत्काल सेवा में पासपोर्ट बनवाने के लिए फीस मौके पर ही जमा होती है, जबकि इन वेबसाइट्स पर फर्जी दावे करके मनमाने ढंग से फीस अग्रिम ली जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में आवेदकों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जब कोई आवेदक ऑनलाइन फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोलता है तो सबसे पहले छह फर्जी वेबसाइट्स कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होती हैं। पासपोर्ट आवेदन फीस से अनजान लोग इन वेबसाइटों पर अपना ब्योरा भरना शुरू कर देते हैं। बाद में फीस जमा करने का ऑप्शन आता है जो कि क्रेडिट कार्ड के जरिए होता है। यहां जैसे ही आवेदक अपना क्रेडिट कार्ड का ब्योरा भरता है तो उसके खाते से निर्धारित शुल्क 15 सौ रुपये के अलावा दो से चार हजार रुपये अलग से कट जाते हैं, जबकि उसकी रसीद सिर्फ 15 सौ रुपये की जनरेट होती है। ठगा गया आवेदक पासपोर्ट कार्यालयों पर ही अपनी परिवाद दर्ज कराता है, जब उसे यह पता चलता है कि उसने आवेदन किसी अवैध वेबसाइट के माध्यम से किया है तब वह खुद को ठगा सा महसूस करता है।

फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगाने की कवायद
पासपोर्ट अधिकारी एम. नसीम भले ही दिन भर आवेदकों की मदद करते हों, लेकिन वे फर्जी वेबसाइटों से पीड़ित लोगों की मदद करने में असहाय दिखते हैं क्याेंकि उनके पास आवेदक तब पहुुंचता है जब उसकी जेब पर डाका पड़ चुका होता है। हालांकि उन्होंने पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय और मुख्य पासपोर्ट अधिकारी से आग्रह किया है कि फर्जी वेबसाइट्स बंद करा दी जाएं। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने इस बारे में संचार मंत्रालय से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन


यह हैं फर्जी वेबसाइट
- www.indiapassport.org
- www.online-passportindia.com
- www.passportindiaportal.in
- www.passport-india.in
- www.passport-seva.in
- www.applypassport.org

सरकारी वेबसाइट पर करें आवेदन
www.passportindia.gov.in

अनधिकृत वेबसाइट्स पर पासपोर्ट आवेदन प्रोसेस हो रहे हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि इन वेबसाइटों पर मनमानी वसूली आवेदकों से हो रही है। हमने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर आग्रह किया है, इन वेबसाइट्स को तत्काल बंद करा दिया जाए।
विज्ञापन

- एम. नसीम, पासपोर्ट अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें