बरेली। इज्जतनगर मंडल बमियाना स्टेशन के पास दो अंडरपास बनाएगा, जिससे राहगीरों के क्रॉसिंग बंद होने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। दोनों अंडरपास आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के प्रयास से बनाए जाएंगे।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग 254 और 255 पर बनने वाले अंडरपास की लागत करीब पांच करोड़ रुपये आएगी। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग थी। कई बार क्रॉसिंग बंद होने से लड़ाई झगड़े तक की नौबत आ चुकी है। अंडरपास बनते ही क्रासिंग को बंद किया जाएगा।