फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकटिया का काला पानी देखकर  टीम हैरान, भरवाए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगा मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण टंडन और सदस्य डॉ. अनीता राय ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर सॉलिड वेस्ट, मेडिकल वेस्ट और सीवरेज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। साथ ही नकटिया नदी के पानी का काला रंग देखकर हैरत जताते हुए उसके सैंपल भरवाए।
विज्ञापन

बैठक में जल निगम ने बताया कि एक एसटीपी निर्माणाधीन है, बाकी के लिए जमीन की प्रक्रिया चल रही है। इस पर कमेटी के अध्यक्ष ने इन कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर सवाल किया तो बताया गया कि बाकरगंज में एक प्लांट लगा है। वहां के कूड़ा निस्तारण को लेकर स्मार्ट सिटी के तहत भी काम करने का प्रयास है और डोर-टू-डोर भी शुरू किया जा रहा है। इस पर अध्यक्ष ने नालों और कूड़ा डालने के स्थानों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जैव विविधता पार्क बनाने का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर जानकारी मांगी। मेडिकल वेस्ट निस्तारण में प्रयुक्त वाहनों में जीपीएस लगे होने और उसकी निगरानी के बारे में भी सवाल किए। साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों में समय-समय पर निरीक्षण कर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करने को कहा। औद्योगिक क्षेत्र में जल और वायु प्रदूषण का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। मीटिंग में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह, जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
मीटिंग के बाद गंगा मॉनीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण को निकले। नकटिया पुल से उन्होंने नदी का काला पानी देखा तो उस पर हैरत जताई और पानी का सैंपल भरवाया। इसके बाद रजऊ परसपुर औद्योगिक क्षेत्र में रामा श्यामा पेपर मिल का निरीक्षण कर पानी के डिस्चार्ज का सैंपल भरवाया। नकटिया स्थित रहबर फूड्स स्लॉटर हाउस से भी डिस्चार्ज होने वाले मैटीरियल का भी सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें