फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रेलकर्मियों को मिली इलेक्ट्रिक व्हील चेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने दो दिव्यांग रेल कर्मचारियों, सफाई वाला देवेंद्र सिंह और आदेश पाल शैलेंद्र कुमार को कर्मचारी कल्याण निधि से एक-एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्मिक अनुभाग का कल्याणकारी एवं सराहनीय कदम है। ज्यादा से ज्यादा रेल कर्मचारियों को इस प्रकार की योजना का लाभ मिलना चाहिए। इलेक्ट्रिक व्हील चेयर से दोनों दिव्यांग रेल कर्मचारियों को कार्यालय आने में आसानी होगी। सीनियर डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों इलेक्ट्रिक व्हील चेयर की कीमत करीब एक लाख 38 हजार रुपये है। अन्य दिव्यांग रेल कर्मचारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि डीआरएम का यह सराहनीय कदम है, इससे दिव्यांग कर्मचारियों में आत्मविश्वास आएगा। इस मौके पर एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल, एडीआरएम (परिचालन) अजय वार्ष्णेय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें