फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सेवा संबंधी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दिया। अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। बाद में एसीएम प्रथम राहुल यादव को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, संचालन जिला मंत्री विवेक शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सुनील कुमार जैन ने कहा कि कर्मचारी लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। सरकार और संयुक्त परिषद के प्रतिनिधियों के बीच उच्चस्तरीय बैठकों में सहमति के बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। संघर्ष समिति चेयरमैन डॉ. अंचल अहेरी ने भी सरकार पर निशाना साधा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राधारमण मिश्रा, चकबंदी अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा, बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के संजीव मेहरोत्रा ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रेम बाबू, देवदत्त चौधरी, मुरारी लाल गंगवार, प्रवीन कालरा, शाह फैसल, विवेक दुबे, संतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें