फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त मिजाज साहब मांग रहे ध्वजारोहण में शामिल होने के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. बड़े सख्त मिजाज हैं, लापरवाही करने पर न तो किसी को छोड़ते हैं और न ही बिना सबूत भरोसा करते हैं। अब उन्होंने रक्षाबंधन के चलते नगर निगम के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल न होने वाली निगम की महिला कर्मचारियों को नोटिस दिया है। महिला कर्मचारियों ने दूसरी जगह शामिल होने का सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया तो अब उन्होंने उसके फोटो मांग लिए। इसको लेकर नगर निगम में हड़कंप मचा और अधिकारियों के बीच आक्रोश है।
विज्ञापन

इस बार इत्तफाक रहा कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक ही दिन पड़ा। सरकारी कार्यालयों में कार्यरत बहनों के सामने दोहरी चुनौती थी कि उन्हें अपने कार्यालय के ध्वजारोहण में भी शामिल होना था और भाई को राखी भी बांधनी थी। नगर निगम की महिला कर्मचारी भी इसी हालात में थीं। लिहाजा निर्माण, राजस्व और टैक्स समेत कुछ विभाग की महिला कर्मचारी नगर निगम में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। हालांकि उनका कहना है कि वे लोग जहां भी मौजूद थीं, नजदीकी स्कूल या अन्य कार्यालय में ध्वजारोहण में प्रतिभाग किया लेकिन नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. उनकी बात से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इन सभी महिला कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस से अनुपस्थित रहने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इस पर महिला कर्मचारियों ने अपने लिखित जवाब भेज दिए लेकिन सख्त मिजाज नगर आयुक्त उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए। नगर निगम में चर्चा है कि नगर आयुक्त ने अब इन कर्मचारियों से बतौर सबूत कहीं भी ध्वजारोहण में शामिल होने के फोटो प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें