फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल ! पापा शराब पीकर पीटते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र के एक दंपती विवाद के बाद अलग-अलग रहते हैं। उनकी 11 साल की बेटी पिता के पास ही रहती है। बीती रात मां ने सौ नंबर पर कॉल कर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। बेटी को तलाशती पुलिस उसके घर पहुंची तो उसने कहा कि पापा शराब पीकर झगड़ा करते हैं और उसे पीटते हैं। पुलिस बच्ची को ले आई और चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। सीडब्ल्यूसी ने उसकी मां को बुलाया है, उनके आने पर ही बच्ची के बारे में फैसला होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बारादरी पुलिस की यूपी 100 पर महिला की कॉल आई कि उनकी बेटी को पति ने अगवा कर लिया है। बेटी की लोकेशन मालूम कर पुलिस पहुंची तो पता लगा कि उसके माता पिता विवाद के बाद करीब दो साल से अलग रह रहे हैं। बेटी पिता के ही पास रहती है। हालांकि वहां वो रहना नहीं चाहती। पुलिस घर पहुंची तो बच्ची ने कहा कि उसके पिता शराब पीकर घर में झगड़ा करते हैं। वह कुछ कहती है तो उसको पीट देते हैं। वह मां के पास रहना चाहती है। पुलिस ने पहले बच्ची को बारादरी थाने और फिर महिला थाने पहुंचाया। वहां से महिला थाना एसओ लोकेश ने उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। शनिवार को उसका पिता एसपी क्राइम से मिला और बेटी उसको सौंपने की मांग की। उन्होंने उसे चाइल्ड लाइन के पास भेज दिया।
चाइल्ड लाइन ने प्रकरण की जानकारी सीडब्ल्यूसी के मजिस्ट्रेट डीएन शर्मा को दी। पिता भी बेटी को मांगने उनके पास पहुंचा। शर्मा ने बच्ची से बात की तो उसने कहा कि उसका छोटा भाई मां के पास है, वह मां के पास ही रहना चाहती है। पिता का कहना था कि शराब पीकर मारपीट करने का आरोप बेटी ने किसी के उकसाने पर लगाया है। वह बेटी को बहुत प्यार से अपने पास रखते हैं। उसे डर है कि पत्नी के पास रहकर बेटी किसी साजिश का शिकार न हो जाए। शर्मा ने बात की तो पता कि बच्ची की मां किसी दूसरे शहर में रह रही है। उन्होंने उसे कॉल करके बुलाया। रविवार तक वो आ सकती है। उसके बाद बेटी को सौंपने या संस्था में रखने पर फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें