फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली क्लास में ‘दोस्ती’ निभाई.. पकड़े गए तो उठक-बैठक लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा को खाली क्लास में ‘दोस्ती’ निभाना भारी पड़ गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें पकड़ा तो दोनों माफी मांगते हुए खुद ही उठक-बैठक लगाने लगे। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने उनसे लिखित माफीनामा लिया और आईकार्ड पर चेतावनी लिखकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा का जोड़ा खाली पड़े बी. लिब के क्लास में बैठकर बातें कर रहा था। उधर से गुजरे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उनसे कारण पूछा तो दोनों कोई सटीक जवाब नहीं दे सके। इस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य दोनों के आईकार्ड जब्त कर उन्हें चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा के सामने ले गए। वहां दोनों माफी मांगकर खुद ही उठक-बैठक लगाने लगे। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने सख्ती दिखाते हुए दोनों से माफीनामा लिखवाया और उनके आईकार्ड पर चेतावनी लिखकर जाने दिया। दोबारा गलती मिलने पर दोनों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई है।

शोध छात्र भी बनवा लें आईकार्ड, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि कॉलेज में बिना आईकार्ड छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। जिसके चलते चीफ प्रॉक्टर ऑफिस से रिसर्च स्कॉलर के आईकार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जल्द ही बिना आईकार्ड उनके प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें