फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर उपकेंद्र से हटाए गए तकनीकी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर उपकेंद्र पर फैली अव्यवस्था, अवैध कनेक्शन, नए कनेक्शन देने में बहानेबाजी और अन्य गड़बड़ियाें के चलते तकनीकी कर्मचारी (टीजी-टू) हटाए गए हैं। उनके स्थान पर महानगर और हरूनगला उपकेंद्र से टीजी-टू जगतपुर में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में जगतपुर उपकेंद्र से पोषित ज्यादातर लाइनें घाटे में चल रही हैं। यानी इन लाइनों पर चोरी हो रही है। बिजली चोरी में विभागीय संविदा और अन्य कर्मियाें का हाथ बताया जा रहा है। जगतपुर उपकेंद्र पर तैनात तकनीकी कर्मचारियों पर आरोप है कि नया कनेक्शन और लोड बढ़वाने वालों को कई दिन दौड़ाया जाता है। बिल सही कराने वाले लोग भी परेशान रहते हैं। आए दिन विवाद भी बढ़ रहे हैं। सोमवार शाम चेकिंग टीम पर हमला हो गया। चोरी करने के आरोपी लोगों ने पथराव भी किया। लोगों का आरोप है कि कुछ प्राइवेट कर्मी वसूली भी करते हैं, पैसा नहीं देने पर चोरी का आरोप लगा देते हैं। हमला होने की घटना की जानकारी भी एक्सईएन तक नहीं पहुंची। इसलिए एक्सईएन अनिल कुमार ने जगतपुर उपकेंद्र पर तैनात टीजी-टू अमित मौर्य और रोहिताश को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह दोनों हरूनगला और सनसिटी स्थानांतरित हुए हैं। उनके स्थान पर हरूनगला और सनसिटी से नंद किशोर और मुशर्रफ को जगतपुर में तैनात किया गया है। प्रभावित टीजी-टू कर्मियों का कहना है कि उन्हें जगतपुर उपकेंद्र पर अभी दो साल भी नहीं हुए हैं, फिर भी उन्हें हटाया जा रहा है। उधर, एक्सईएन ने कहा कि अगर अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो और कड़ा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें