फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद बड़ा बाईपास पर पलटा ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने हाईवे पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवे पर खड़ा ट्रक घूमकर पलट गया। जबकि दूसरा ट्रक खाई में जा गिरा। राहगीरों ने आसपास के गांव वालों की मदद से किसी तरह घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना के घंटे भर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

घटना शाम चार बजे की है। बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के पास एक ट्रक खड़ा हुआ था। इसमें कबाड़ बैटरी भरी थी। लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार 16 टायरा ट्रक ने हाईवे पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ा ट्रक घूमकर हाईवे पर ही पलट गया। जबकि टक्कर मारने वाला ट्रक खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से घायल ड्राइवर और क्लीनर को ट्रक से बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के घंटे भर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर लोगों में रोष रहा। सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस से ड्राइवरों व क्लीनर को अस्पताल भेज दिया था।

घर में घुसकर महिला को पीटा, दो पर रिपोर्ट
सीबीगंज। रंगदारी न देने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। जब महिला थाने पहुंची तो उसकी शिकायत अनसुनी कर दी गई। एसएससी के आदेश पर थाना सीबीगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नदोसी गांव की नीलम पत्नी अवधेश ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि सीबीगंज के नन्हे राम और महेशपुर का गुड्डू उससे दो हजार रुपये महीने की रंगदारी की मांग कर रहे थे। नीलम ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं और ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का गुजर बसर करतीं हैं। पति लंबे समय से बीमार हैं। आरोप लगाया कि नन्हे और गुड्डू सोमवार को घर में घुस आए और रंगदारी मांगने लगे। मना करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी एक न सुनी। बृहस्पतिवार को महिला एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें