बरेली। रूहेलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी द्वारा होटल ओबराय आनंद में कार्यभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा को निवर्तमान अध्यक्ष केके दमानी ने अध्यक्ष की पिन लगाकर कार्यभार ग्रहण कराया। नई कार्यकारिणी डॉ. विनय खंडेलवाल, राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष, कदीर अहमद सचिव, डॉ. स्वतंत्र कुमार संयुक्त सचिव, डॉ. नीरज सक्सेना कार्यक्रम निदेशक और डॉ. विवेक शर्मा को बुलेटिन एडिटर का कार्यभार ग्रहण कराया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने दीप प्रज्जवलित कर किया। केंद्रीय मंत्री ने श्रम कानूनों की जानकारी दी और जल्द ही मजदूर यूनियर, बिजनेसमैन और राज्य सरकारों के साथ बैठकर बातचीत कर श्रमिकों के लिए बेहतर विकल्प तलाशने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि ने बरेली से खत्म होते उद्योग की जानकारी देते हुए बरेली को एजुकेशन हब बताया। साथ ही, प्रत्येक शहरवासी को नीति, नैतिकता और कार्यों में गुणवत्ता बरकरार रखने का सुझाव दिया। फिर सचिव ने वर्ष 2019-20 में एसोसिएशन की कार्ययोजना की जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को रोजगार व श्रम के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए और पदाधिकारियों को उनके सेवाकार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, बीएल एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल, रामा श्यामा पेपर मिल क चेयरमैन दिनेश गोयल, दि इंडियन वुड प्रोडक्ट कंपनी के आरके अग्रवाल और डॉ. एके राय को सम्मान से नवाजा गया। संचालन डॉ. नीरज सक्सेना ने किया।