बरेली। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा करते हुए सीडीओ सत्येंद्र कुमार को निर्देश दिए कि बच्चों के आधार कार्ड बनने में क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं, जिस किसी संस्था के द्वारा आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं उनकी जांच कराई जाए। सभी छूटे हुए बच्चों के भी आधार कार्ड बनाए जाएं। पौधरोपण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि कुपोषित, गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया जाए। डीएम ने निर्देशित किया कि पुष्टाहार के वितरण में किस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम सदर अमरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।