बरेली। सुभाषनगर में नाले का डिप खुला होने से लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर निगम ने इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते मंगलवार को एक साइकिल सवार गिरकर चोटिल हुआ तो लोगों ने उसकी तस्वीर के साथ शिकायत फेसबुक पर वायरल कर दी।
सुभाषनगर निवासी इस्रफील खान राशमी ने नौ देवी मंदिर के सामने खुले पड़े नाली के डिप के फोटो फेसबुक पर वायरल किए हैं। उन्होंने लिखा है कि इस नाले में रोजाना कोई न कोई व्यक्ति गिरकर चोटिल होता है। मंगलवार को एक साइकिल सवार इसमें गिरकर चोटिल हो गया। वहीं, एक छात्र भी गिरा। मगर निगम अफसर शहर में जगह-जगह खुले पड़े डिप और मेनहोल को लेकर गंभीर नहीं हैं।
कालीबाड़ी में गंदे पानी से होकर गुजर रहे लोग
बरेली। कालीबाड़ी में पीके नमकीन के पीछे वाली गली में पिछले कई दिन से जलभराव है। नाली की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर आ गया है और क्षेत्रवासी इसी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं, श्यामगंज में सीओ तृतीय के ऑफिस के बाहर भी सड़क पर पानी भरा हुआ है। लोगों ने नगर निगम से नाली सफाई कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।