फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिया मार्केट में बंदी के दिन कब्जे हटाने की रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर रस्म अदायगी से ज्यादा आगे नहीं बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को इस्लामिया मार्केट में बंदी के दिन अभियान चलाकर सड़क किनारे कपड़े के फड़ लगाने वालों को हटाया गया।
विज्ञापन

इस बार शुरू हुआ नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार सवालों के घेरे में है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस और आसपास के क्षेत्र का बाजार बंद रहता है। इसके बावजूद निगम टीम ने अभियान के लिए यह दिन चुना। ऐेसे में पक्की दुकान वालों का तो अतिक्रमण नहीं मिला, मगर इस्लामिया मार्केट के सामने सड़क किनारे कपड़े बेचने वालों को निगम टीम जरूर हटाकर चली आई। इस दौरान व्यापारियों ने निगम टीम का विरोध भी किया। वहीं, इस्लामिया मार्केट वाली गली में दुकानें बंद होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान जयपाल पटेल, हीरालाल, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें