फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर बनें अपराजिता’

विज्ञापन
‘निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर बनें अपराजिता’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

जन कल्याण स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला

पुवायां (शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जन कल्याण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि छात्राएं किसी भी प्रकार का अन्याय और समस्या होने पर उससे घबराएं नहीं बल्कि उसकी डटकर शिकायत करें। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कई कड़े कानून बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस कारण परिवार से लेकर कार्य स्थल तक किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें। महिलाएं निडर होकर अन्याय के खिलाफ लड़ अपराजिता बन सकती हैं। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट (पाक्सो) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाहजहांपुर से आई महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने कन्या सुमंगला योजना, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, यूपी-100 आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि कानून भी लागू हैं, जो महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं घर से लेकर स्कूल कालेज तक किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर बिना झिझके मामले की शिकायत करें, क्योंकि चुप रहने से उत्पीड़न और बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें