बरेली। लॉयन्स क्लब बरेली मैग्नेट सिटी की ओर से मिशन अस्पताल ब्लड बैंक में 14 जुलाई को रक्तदान शिविर लगा। शिविर का उद्घाटन मंडलीय डिस्ट्रिक्ट सचिव एके गुप्ता ने रक्तदान कर किया, जिसके बाद शिविर में क्लब के पदाधिकरियों और सदस्यों ने 25 यूनिट रक्तदान किया।
क्लब सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि अनजानों की जान बचाने वाला रक्तदाता बरबस ही पुण्य का भागीदार बन जाता है। रक्तदाता का रक्त किसकी जान बचा रहा है यह पता नहीं होता, लेकिन संबंधित रक्तदाता के लिए उसके परिजन और स्वयं रक्तग्राही अंतर्मन से दुआएं देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष अभय गोयल, केसी गुप्ता, पूनम अग्रवाल, पारुल उमर और कनक अग्रवाल समेत मिशन अस्पताल की डॉ. संगीता गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।