फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब ने दिव्यांगों की मदद को बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली नार्थ और इनरव्हील क्लब बरेली न्यू नार्थ के सहयोग से संचालित डीडीपुरम स्थित पूजा सेवा संस्थान में रोटरी डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से उपकरण भेंट किए गए। मुख्य अतिथि बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने संस्थान को रोटरी ग्रांट से दिए जाने वाले लैपटॉप, दो व्हील चेयर, प्लास्टिक का फर्नीचर, शुद्ध पानी का आरओ, लकड़ी का फर्नीचर व अन्य सामान संस्थान को सौंपा। पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, पूर्व रोटरी गवर्नर टीपीएस सेठी, संस्थान के चेयरमैन पीपी सिंह और पूर्व रोटरी गर्वनर डॉ. रवि मेहरा विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

संस्थान चेयरमैन व पूर्व रोटरी गर्वनर पीपी सिंह ने बताया कि संस्थान की स्थापना 3 मई 2010 को हुई थी। तब से अब तक संस्थान लगातार दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने रोटरी नार्थ और इनरव्हील क्लब बरेली न्यू नार्थ समेत प्रिंसिपल राखी सागर और स्टाफ को सराहा। इस दौरान दिव्यांग गुरदित सिंह को एक व्हील चेयर प्रदान की गई, जिसे गुरदित अपने घर ले जा सकते हैं। मुख्य अतिथि ने संस्थान का भ्रमण कर स्पीच थेरेपी, फिजियो थेरेपी, एक्युप्रेशर और अन्य कार्यों को देखा। इसके बाद सभी अतिथियों को बच्चों की ओर से बनाई गई कलाकृतियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें