फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाइट पर टेंपो, ठेले वालों के खिलाफ चला पुलिस का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठेला, टेंपो वालों पर पुलिस का डंडा चला तो सैटेलाइट बस स्टैंड चौराहे पर रोड खासा चौड़ा नजर आया। सड़क खाली हुई तो उधर से गुजरने वालों ने खासी राहत महसूस की।
विज्ञापन

सैटेलाइट बस स्टैंड के सामने और दक्षिण की ओर बीच रोड पर फलों व अन्य खाने पीने की चीजें बेचने वाले ठेेले खड़े किए रहते हैं। उनके आगे टेंपो, ई-रिक्शा खड़े होते हैं। वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इन ठेेला और आटो वालों के खिलाफ पुलिस पहले भी कई बार अभियान चला चुकी है। मगर पुलिस के छूट देते ही ठेले वाले बीच सड़क पर खड़े होने लगते हैं। सावन से पहले पुलिस ने सैटेलाइट चौराहा खाली करा दिया। ट्रैफिक पुलिस ने ठेले वालों को सड़क से हटाकर चौराहे से दूर किनारे खड़ा करा दिया। पुलिस कर्मी दिन भर आटो चालकों को दौड़ाते रहे। इससे पूरे दिन जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें