फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फ्राइडे- एक नहीं, कई हादसे हुए फरीदपुर हाईवे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार रात अधबने फरीदपुर हाईवे पर एक नहीं बल्कि कई सड़क हादसे हुए। कई जगह बाइक आपस में टकराईं तो एक बाइक को टक्कर मारकर ट्रक निकल गया। इन घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई तो एक युवक का हाथ बेकार हो गया।
विज्ञापन

फरीदपुर कस्बे के फर्रखपुर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय राजेश श्रीवास्तव मूल रूप से पड़ोसी गांव कराखास के निवासी थे। वे फरीदपुर सब्जी मंडी की एक आढ़त के मुनीम थे। शुक्रवार रात वह गांव से बाइक पर फरीदपुर में घर जाने को निकले थे। टिसुआ में शुगर मिल चौराहे पर राजेश जब बाइक को टर्न कर रहे थे, तभी एक ट्रक उनकी बाइक को टक्कर मारकर शाहजहांपुर की ओर तेजी से निकल गया। छोटे भाई उमेश ने बताया कि भाई की रात में ही मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह पहचान कर उन्हें सूचना दी। राजेश के परिवार में पत्नी कमलेश और दो छोटे बच्चे हैं।
हाईवे पर ही दूसरा हादसा कीरतपुर गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल सागर के साथ हुआ। विशाल के पिता केशव ने बताया कि बेटा बाइक से रात में फरीदपुर जा रहा था। धारमपुर और फरीदपुर के बीच कोई वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया। हादसे में विशाल का एक हाथ बेकार हो गया। कंधे के पास से फ्रेक्चर के साथ ही बड़ा घाव हो गया। डॉक्टरों ने शनिवार को विशाल का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें