फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों का पेमेंट कर दिया पर वेतन के चेक नहीं काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) की मनमानी के चलते पिछले माह से स्टाफ का वेतन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि ईओ ने ठेकेदारों के भुगतान करने के लिए चेक काट दिए हैं। इसकी शिकायत चेयरमैन ने डीएम से की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नवाबगंज नगर पालिका परिषद में हो रहे नाटकीय घटनाक्रम पर आंखें बंद कर ली हैं। एडीएम प्रशासन भी इससे जानबूझकर अनजान हैं, जिसका खामियाजा नागरिक और स्टाफ को उठाना पड़ रहा है। करीब छह माह से स्टाफ अपना वेतन पाने के लिए जूझ रहा है। प्रशासन ने विवादित ईओ राजेश सक्सेना को वहां तैनात किया है। चेयरमैन शहला ताहिर और ईओ के बीच भी तनातनी है। आरोप है कि ईओ कमीशन के चक्कर में ठेकेदारों के भुगतान करने को चेक काट दिए, लेकिन कर्मियों का वेतन वितरण को चेक नहीं काटे हैं। चेयरमैन शहला ने इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें