फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बालिकाओं की सुरक्षा को निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम योगी के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं को सुदृढ़ बनाने और स्कूलों में उनकी सुरक्षा के लिए प्रदेश भर में जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग ने पुलिस की मदद से स्कूलों में बालिकाओं सुरक्षा की जागरूकता के लिए रैली निकाली और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए।
विज्ञापन

भोजीपुरा में भारत इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, आईवीआरआई, बीआर आंबेडकर इंटर कॉलेज और एमए खान मेमोरियल इंटर कॉलेज बिशारतगंज में छात्राओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डीपीओ नीता अहिरवार ने छात्राओं को वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस हेल्प लाइन 100 और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। छात्राओं को बताया गया कि वह छेड़छाड़ से जुड़ी घटनाओं का पूरे साहस से विरोध करें। महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, आशा ज्योति, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर से प्रतिभा पांडेय, प्रिंसी, शालू वर्मा, रिंकी सैनी, बाल संरक्षण इकाई से संध्या जायसवाल, अनिल कुमार, पुलिस से एसआई सविता मलिक और रेनू के अलावा चंचल चौधरी व प्रधानाध्यापक रजनीश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें